अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स ने IHG होटल्स एंड रेस्टोरेंट्स के साथ पार्टनरशिप कर मुंबई, जयपुर और अन्य शहरों में पांच नए होटल डेवलप करने का ऐलान किया है। इस प्रोजेक्ट के तहत करीब 1,500 कमरे जोड़े जाएंगे, इसके साथ ही किम्पटन होटल्स एंड रेस्टोरेंट्स ब्रांड की भारत में एंट्री भी होगी।
देश में तेजी से बढ़ते एयरपोर्ट और ट्रैवल इंफ्रास्ट्रक्चर के बीच अडानी ग्रुप की Adani Airport Holdings ने हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने IHG Hotels & Resorts के साथ पार्टनरशिप कर मुंबई, नवी मुंबई और अहमदाबाद जैसे प्रमुख शहरों में पांच नए होटल डेवलप करने का ऐलान किया है। इस समझौते के तहत अलग-अलग ब्रांड्स और लोकेशंस में करीब 1,500 कमरे जोड़े जाएंगे। यह डील भारत में IHG की विस्तार रणनीति का भी अहम हिस्सा मानी जा रही है।

